Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway News : रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, चलेंगी दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे में लेवल-1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होने वाली है. इसे देखते हुए पूर्व-मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : रेलवे में लेवल-1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होने वाली है. इसे देखते हुए पूर्व-मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये विशेष ट्रेनें 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलने वाली परीक्षा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं. ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में सुविधा हो.

 

 

जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल

ट्रेन नंबर 03203 जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल 04 अगस्त को दिन के 3:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती व गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03204 लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल 5 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 12 स्लीपर कोच व 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे.

 

राजगीर-वाराणसी परीक्षा स्पेशल

ट्रेन नंबर 03205 राजगीर-वाराणसी परीक्षा स्पेशल 4 अगस्त को शाम 6:30 बजे राजगीर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन नालंदा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) होते हुए अगले दिन सुबह 3:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03206 वाराणसी-राजगीर परीक्षा स्पेशल 5 अगस्त को शाम 7:00 बजे वाराणसी से खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे राजगीर पहुंचेगी. इस ट्रेन में 14 स्लीपर क्लास और 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही