Jamtara News : आद्रा रेल मंडल ने 11 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया है. इसके चलते आसनसोल से चलने वाली कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. एक मेमू ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है. वहीं, एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 6, 7 और 11 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी. इन तिथियों को आद्रा-पुरुलिया के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. वापसी में ट्रेन आद्रा से चलेगी.
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 8 और 10 अक्टूबर को पुरुलिया तह ही चलेगी. इन तिथियों को पुरुलिया-टाटानगर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 5, 6 और 11 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन गढ़ध्रुबेश्वर-जयचंडी पहाड़ मार्ग से होकर चलेगी और आद्रा छोड़ते हुए आसनसोल पहुंचेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

