Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे ओवर ब्रिज रोड की आज रात होगी मरम्मत, डीसी ने नगर पर्षद को दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से बर्मामाइंस जाने वाले गोलचक्कर एवं स्टेशन ओवर ब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत आज रात में जुगसलाई नगर पर्षद करेगा. नगर पर्षद के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क के गड्ढों की मरम्मत रेलवे की ओर से नहीं कराई जा रही थी. इस मामले में आम जनता ने उपायुक्त से शिकायत की थी. उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुए जुगसलाई नगर पर्षद को गड्डों को भरकर मरम्मत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://wp.me/pd6imw-Bqa">पूर्वी

सिंहभूम के बीएलओ व सुपरवाइजर को भारत निर्वाचन आयोग से मिलेगा स्पेशल किट
इससे पहले भी उक्त सड़क की मरम्मत करवाई गई थी. लेकिन वाहनों की आवाजाही और बरसात के कारण पुनः टूट गई. जानकारी हो कि उक्त सड़क की मरम्मत कराने को लेकर नागरिक संघर्ष समिति के अलावे झामुमो, कांग्रेस और अन्य दलों ने रेल प्रशासन और जिला प्रशासन से कई बार मांग की है. इस मामले में रेल प्रशासन पहले ही पल्ला झाड़  चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही