Search

 
 
 

रेलवे भर्ती घोटाला : सीबीआई ने RJD के पूर्व विधायक भोला यादव को किया गिरफ्तार, चार ठिकानों पर छापेमारी

 
Patna : रेलवे भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम ने आज सुबह आरजेडी पूर्व विधायक भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि भोला यादव लालू यादव के करीबी है. भोला यादव की गिरफ्तारी जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़े घोटाले के मामले में हुई है. वहीं बिहार के दरभंगा जिला स्थित उनके आवास पर छापेमारी की भी खबर सामने आ रही हैं.CBI सूत्रों द्वारा औपचारिक तौर पर  विधायक भोला यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है. इस मामले में  सीबीआई द्वारा यह पहली गिरफ्तारी है. जानकारी के मुताबिक भोला यादव की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है. बता दें कि भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे. लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे. उसी समय कथित रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था. गौरतलब है कि सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही