Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन के शिकायत केंद्र से नदारद रहते हैं रेलकर्मी

Advertisement
Advertisement

किससे करें शिकायत, फोन भी नहीं उठाते हैं अधिकारी

Dhanbad :धनबाद स्टेशन से रोजाना अप-डाउन में पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती है और 50 हजार से अधिक यात्रियों का आना-जाना है. कई यात्रियों को विभिन्न तरह की शिकायतें रहती हैं. लेकिन, वे किससे और कहां शिकायत करें.  रात की बात कौन करे, जब दिन में ही शिकायत केंद्र में कोई नहीं हो. शिकायत केंद्र में 24 घंटे रेलकर्मी की ड्यूटी रहती है. हीरापुर निवासी विजय कुमार सिंह नामक यात्री का कहना है कि स्टेशन व ट्रेनों में खाने-पीने की कीमत एमआरपी से अधिक ली जाती है. कई बार खाना खराब मिलता है, लेकिन, पैसे पूरे ले लिए जाते हैं. साफ-सफाई की समस्या भी रहती है. यात्रियों की दर्जनों समस्या है. परंतु सुधि लेनेवाला कोई नहीं. .

  यह हाल है मुख्यालय के स्टेशन का

सूत्रों के अनुसार भारतीय रेलवे में धनबाद रेल मंडल सबसे अधिक कमाई करनेवाला है. यह मुख्यालय भी है. जब मुख्यालय के स्टेशन का यह हाल है तो बाकी स्टेशनों का क्या होगा. मुख्यालय में डीआरएम केके सिन्हा समेत तमाम अधिकारी बैठते हैं. लेकिन, समस्या इतनी अधिक है कि कम होने की बजाय रोजाना बढ़ती जा रही है. कोई अधिकारी किसी भी यात्री की समस्या सुनने नहीं जाता. फोन पर शिकायत करना चाहें तो भी नहीं कर पाते हैं. क्योंकि रेलवे के अधिकारी फोन ही रिसीव नहीं करते हैं. जिनका नंबर सेव होता है, उसी का फोन रिसीव करते हैं.

 24 घंटे तैनात रहते हैं कर्मी: स्टेशन अधीक्षक

स्टेशन अधीक्षक रत्नेश कुमार का कहना है कि धनबाद स्टेशन के टिकट घर के सामने भवन में ही शिकायत केंद्र है, जहां 24 घंटे रेलकर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं. किसी भी तरह की कोई परेशानी है तो संबंधित यात्री शिकायत कर सकते हैं. कोई कर्मी ड्यूटी से नदारद रहता है तो वह जांच करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही