Search

 
 
 

कम यात्री मिलने पर रेलवे ने भुवनेश्वर-राजधानी समेत तीन ट्रेनें की रद्द

 

Ranchi: राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों की कम होती हो रही संख्या पर इसके फेरे में भी कमी लायी जा रही है. टाटा, आद्रा व संबलपुर रूट से चलने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन का फेरा कम कर दिया गया है. इन ट्रेनों काफी कम टिकटों की बिक्री हो रही है.

इस रूट की राजधानी इस दिन रहेगी बंद

  • 02823: भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी भुवनेश्वर नई दिल्ली वाया टाटानगर होते हुए नई दिल्ली को स्पेशल ट्रेन 21 मई,  24 मई,  27 मई,  28 मई व 31 मई को रद्द रहेगी.
  • 02824: नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी वाया टाटा 22 मई,  25 मई,  27 मई,  29 व 31 मई को नहीं चलेगी.
  • 02825: भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी भाया आद्रा: भुवनेवर से वाया आद्रा होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 26 मई को नहीं चलेगी. वहीं 02826 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी का परिचालन 28 मई को नहीं होगा.
  • 02855: भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी भाया संबलपुर राजधानी स्पेशल 22 मई व 29 मई को नहीं चलेगी. जबकि 02856 नई दिल्ली भुवनेश्वर भाया संबलपुर का परिचालन 23 व 30 मई को नहीं होगा.

यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी एवं परिचालन की तकनीकी कारणों से रांची-धनबाद और रांची-देवघर स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है.

  • ट्रेन संख्या 03303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 03304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 03320 रांची-देवघर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 03319 देवघर-रांची एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें- पुलिस">https://lagatar.in/viral-audio-of-police-officer-and-businessman-mishra-is-running-sahebganj-district/67451/">पुलिस

अफसर व कारोबारी का वायरल ऑडियो- साहेबगंज जिले को चला रहा है मिश्रा जी

Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही