Search

 
 
 

रेलवे ने बिहार जानेवाली कई स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया, परिचालन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत होगा

 

Ranchi : रेलवे ने बिहार से चलनेवाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है. इन ट्रेनों में मुंबई, अहमदाबाद, बड़ोदरा और अन्य शहरों से बिहार के विभिन्न स्टेशनों से आवाजाही करनेवाली ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों का परिचालन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा. यात्रियों से सफर के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न उपायों को बरतने के निर्देश दिए गए हैं. विशेष किराए वाली ये ट्रेनें दानापुर, भागलपुर, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों के लिए चल रहीं हैं.

इन ट्रेनों का बढ़ा फेरा

  • उधना से दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन (संख्या 09011) से 10 मई सोमवार को प्रस्थान करेगी. वहीं दानापुर-उधना स्पेशल ट्रेन (संख्या 09012) 12 मई को उधना के लिए रवाना होगी.
  • मुंबई सेंट्रल से समस्तीपुर के लिए चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का चार फेरा बढ़ाया गया है. मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन (संख्या 09049) आठ मई, 10 मई, 11 मई और 13 मई को प्रस्थान करेगी. वहीं समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (संख्या 09050) 10 मई, 12 मई, 13  और 15 मई को रवाना होगी.
  • बांद्रा से समस्तीपुर के लिए चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. बांद्रा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन (संख्या 09061) के लिए 10 मई और समस्तीपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन (संख्या 09062) 13 मई को रवाना होगी.
  • मुंबई सेंट्रल से भागलपुर के लिए चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (संख्या 09117) सात मई और भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (संख्या 09118) 10 मई को रवाना होगी.
  • बड़ोदरा से दानापुर के लिए चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. 01918 नंबर की ट्रेन बड़ोदरा-दानापुर स्पेशल ट्रेन (संख्या 01918) मई और दानापुर-बड़ोदरा स्पेशल (ट्रेन संख्या 09120) के लिए 11 मई को चलायी जाएगी.
  • मुंबई सेंट्रल से भागलपुर के लिए चलनेवाली स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल (ट्रेन संख्या 09175) नौ मई को प्रस्थान करेगी. वहीं भागलपुर-मुंबई सेंट्रल (ट्रेन संख्या 09176) 11 मई को रवाना होगी.
  • मुंबई से भागलपुर के लिए एक अन्य स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. यह ट्रेन मुंबई-भागलपुर स्पेशल ( ट्रेन संख्या 09177 ) 12 मई को रवाना होगी. भागलपुर-मुंबई स्पेशल ट्रेन (संख्या 09178) 15 मई को भागलपुर से खुलेगी.
  • बांद्रा-दानापुर स्पेशल (ट्रेन संख्या 09181) 11 मई को एक फेरा और चलायी जाएगी. दानापुर-ब़ड़ोदरा स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09182) 13 मई को खुलेगी.
  • अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल (ट्रेन संख्या 09453) 16 मई को रवाना होगी. वहीं समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09454) समस्तीपुर से 19 मई को प्रस्थान करेगी.
  • अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09467) नौ मई को चलायी जाएगी. वहीं दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09468) 11 मई को रवाना होगी.
  • राजकोट से समस्तीपुर के लिए (ट्रेन संख्या 09521) 12 मई को रवाना होगी. जबकि समस्तीपुर के राजकोट के लिए स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09522) 15 मई के लिए रवाना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही