Search

 
 
 

रेलवे की “एक स्टेशन एक उत्पाद योजना”,  5 स्टेशनों पर लगाये गये 15 दिवसीय स्टॉल

 
Ranchi : केंद्रीय बजट में घोषित `एक स्टेशन एक उत्पाद योजना`  के अनुरूप दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत पांच स्टेशनों रांची, हटिया, मुरी, सिल्ली एवं झलिदा रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए 15 दिवसीय अस्थायी स्टॉल लगाये गये हैं. इसकी शुरुआत 9 जुलाई को की गयी. यहां 23 जुलाई तक विभिन्न स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शिनी एवं बिक्री की जाएगी. एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के छठे चरण स्पेल – 1 के अंतर्गत ये स्टॉल लगाए गए हैं.

उत्पाद का प्रचार और रोजगार बढ़ेगा

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष के खास उत्पादों, स्थानीय कलाकृति, हस्तशिल्प, हथकरघा आदि की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टॉल लगाए जा रहे हैं. इससे जिस रेलवे स्टेशन पर यात्री उतरेंगे, वो वहां के खास उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल कर उसे आसानी से खरीद सकेंगे. फलस्वरूप उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों ही बढ़ेगा. इसके साथ ही ट्रेनों से इन उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की सुविधा भी मिलेगी. इसे भी पढ़ें – राजधानी">https://lagatar.in/the-train-superintendent-of-rajdhani-express-got-a-handheld-device-now-paperless-work-will-be-done/">राजधानी

एक्सप्रेस के ट्रेन अधीक्षक को मिला हैंड हेल्ड डिवाइस, अब होगा पेपरलेस वर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही