Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा रेल हादसे पर रेलवे ने कहा, हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं, प्रथम दृष्टया यह सिग्नलिंग का मामला है...

New Delhi : ओडिशा रेल हादसे पर आज रेलवे बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की. रेलवे के अनुसार कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से जा टकराई थी. जया वर्मा सिन्हा (संचालन और व्यवसाय विकास सदस्य, रेलवे बोर्ड) के अनुसार वह ट्रेन 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. कहा कि लूप लाइन में दो मालगाड़ियां खड़ी थी. जिस पर लोहा लदा हुआ था. भीषण टक्कर के बावजूद मालगाड़ी हिली नहीं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कोरोमंडल के डिब्बे मालगाड़ी से टकरा कर दूसरी पटरियों पर जा गिरे

कोरोमंडल के डिब्बे मालगाड़ी से टकरा कर दूसरी पटरियों पर जा गिरे. जो यशवंतपुर एक्सप्रेस के अंतिम डिब्बो से ठकराये. यशवंतपुर 126 KMPH की रफ्तार से जा रही थी. रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेनों के लिए ग्रीन सिग्नल था. बताया की घटना के 20 मिनट के अंदर ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.हालांकि रेलवे ने कहा कि सिग्नल का गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता. साथ ही कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जायेगा. जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है, कम से कम दो रेलवे लाइनों के आज रात 8 बजे तक साइट पर चालू होने की उम्मीद है. कहा कि अभी पूछताछ चल रही है, हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. कहा कि प्रथम दृष्टया यह सिग्नलिंग का मुद्दा प्रतीत होता है, लेकिन हम अभी तक कुछ भी प्रमाणित नहीं कर सकते हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही