Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनियर सिटीजन को टिकट में मिलने वाली रियायत पुनः बहाल करे रेलवे – खीरू महतो

Ranchi: राज्यसभा सांसद, संसद की रेलवे स्थायी समिति के सदस्य और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने केरल के कोच्चि में आयोजित रेलवे स्थायी समिति की बैठक में रेल टिकटों में सीनियर सिटिजन को मिलने वाली रियायत को पुनः बहाल करने की मांग की है. केन्द्र सरकार लगातार इस बात को दोहरा रही है की भारतीय रेल मुनाफे में है. जब रेलवे मुनाफा में चल रही है तो फिर सीनियर सिटीजन को मिलने वाली रियायत पुनः बहाल क्यों नहीं की जा सकती? इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-garlanded-the-statue-of-lal-bahadur-shastri/">धनबाद

: सांसद पीएन सिंह ने किया लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण
उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन पेंशन पर जीवन जीता है या फिर अपने जमा पूंजी पर. वर्तमान सरकार ने बैंक के ब्याज दर भी घटा दिया है, और रेलवे के अलावा परिवहन का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है. बावजूद रियायत छिना जा रहा है, जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे अविलम्ब बहाल करना चाहिए.

5 से 11 साल तक के बच्चों को पूर्व की तरह लगे हाफ टिकट

खीरू ने 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों को पूर्व की तरह हाफ टिकट पर ही सफर कराने की मांग की है. साथ ही नजदीकी शहर कस्बों में रोजाना नौकरी-पेशा के कार्य से आने जाने वालों को मंथली, सीजन टिकट के संबंध में आ रही कठिनाई के विषय में अधिकारियों को अवगत कराया. इन सभी विषय पर उचित कारवाई का अनुरोध किया है. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-after-3-years-water-came-in-the-chapanal-of-anganwadi-center-happiness-was-seen-on-the-face/">चंदवा

: 3 साल बाद आंगनबाड़ी केंद्र के चापानल में आया पानी, चेहरे पर द‍िखी खुशी 
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही