Search

 
 
 

दिवाली और छठ पर रेलवे चलाएगा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Ranchi News: 08625/08626 रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक शाम छह बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इनमें रांची से पूर्णिया कोर्ट, राउरकेला से झंझारपुर और टाटानगर से लभा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड और बिहार के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा होगी.

 

08625/08626 रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक शाम छह बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा.

 

 राउरकेला और टाटानगर से भी स्पेशल ट्रेनें 

08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को शाम सात बजे राउरकेला से रवाना होगी. अगले दिन शाम पांच बजे झंझारपुर पहुंचेगी. वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को रात नौ बजे रवाना होगी. इसका ठहराव बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा.

 

08181/08182 टाटानगर-लभा स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर एक बजे टाटानगर से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 4:50 बजे लभा पहुंचेगी. वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 5:20 बजे लभा से चलकर रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इसका ठहराव चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा.

 

इसके अलावा 08109/08110 शालीमार-दरभंगा स्पेशल 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:15 बजे शालीमार से रवाना होगी. वापसी में प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से रात 12:30 बजे चलेगी. इस ट्रेन का ठहराव सांतरागाछी में होगा.

 

रेलवे प्रतापनगर और सांतरागाछी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा. 09165 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रतापनगर से रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में 09166 सांतरागाछी-प्रतापनगर स्पेशल 4 नवंबर को शाम सात बजे रवाना होगी. इसका ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही