Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान में बारिश और तूफान ने कहर बरपाया, 25 लोगों की मौत, 145 घायल

Peshawar :  पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान कहर बरपा रहा है. शनिवार को लगातार हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की वजह से अबतक 25 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 145 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बारिश, ओलावृष्टि और तूफान के कारण काफी नुकसान भी हुआ है. कई मकान ढह गये हैं. वहीं पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गये हैं. (पढ़ें, 76">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-yadav-who-turned-76-cut-cake-at-night-with-family/">76

साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार वालों के साथ रात में काटा केक, बधाईयों का लगा तांता)

प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर रही पाक सेना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-5-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 
वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद के अनुसार, बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में हुई है. बारिश को देखते हुए पाकिस्तान की सेना प्रभावित इलाकों से लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही है.  बता दें कि पिछले साल भी मॉनसून में पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी. इससे करीब तीन करोड़ 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे. वहींं लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हुए थे.

पीएम ने राहत अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2023_6image_01_41_57621072000.jpg"

alt="" width="640" height="420" /> पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शनिवार को बारिश से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है. साथ ही अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं. शरीफ ने अधिकारियों को अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर पहले से आपातकालीन उपाय करने का आदेश दिया है. बता दें कि प्राकृतिक आपदाओं के असर को कम करने के लिए सरकार ने अपने राष्ट्रीय बजट के मसौदे में जलवायु संबंधी कार्रवाई के लिए 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किये हैं.  पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ‘‘गंभीर और तीव्र’’ चक्रवात देश के दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और उसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/second-day-of-jharkhand-bandh-protesters-blocked-ranchi-patna-highway-long-queues-of-vehicles/">झारखंड

बंद का दूसरा दिन : प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही