Search

 
 
 

रांची में रामनवमी जुलूस के ठीक पहले तेज बारिश, फिर भी जोश नहीं कम

Ranchi: रांची में रामनवमी जुलूस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. लेकिन जुलूस के ठीक पहले मौसम ने भी अंगड़ाई ले ली है. राजधानी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. जिससे लोग जहां-तहां शरण लेकर फंस गये हैं. रामनवमी के जुलूस में शामिल होने जा रहे लोगों का जोश थोड़ा ठंजा पड़ा गया है. हालांकि बार्श सुरू होने से पहले सड़कों पर भीड़ निकलनी शुरू गयी थी.
 

Ranchi: रांची में रामनवमी जुलूस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. लेकिन जुलूस के ठीक पहले मौसम ने भी अंगड़ाई ले ली है. राजधानी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. जिससे लोग जहां-तहां शरण लेकर फंस गये हैं. रामनवमी के जुलूस में शामिल होने जा रहे लोगों का जोश थोड़ा ठंजा पड़ा गया है. हालांकि बार्श सुरू होने से पहले सड़कों पर भीड़ निकलनी शुरू गयी थी. लोगों का कहना है कि तेज बारिश से मुसीबत बढ़ गयी है, क्योंकि घर से जुलूस में शामिल होने कता सोचकर निकले थे, लेकिन बारिश ने मचा किरकिरा कर दिया.


यहां बता दें कि मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहाल था कि आज राज्य के कई जिलों में मौसम खराब हो सकता है. रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है.


इसके अलावा गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही