Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसून मेहरबान, झारखंड, बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में बारिश जारी, असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 66 की मौत

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर थमेगा नहीं. हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है. असम की बात करें तो यहां लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र व उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं,
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  देश में मानसून उफान पर है. बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर गुजरात, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वी राज्यों में दिख रहा है, जहां भारी बारिश हो रही है हालांकि यह बारिश सामान्य से 16.1% कम है, मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

Uploaded Image

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर थमेगा नहीं. हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है. असम की बात करें तो यहां लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र व उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं, बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं, अब तक 66 लोगों की मौत होने की सूचना है,

 

असम में सात लाख से ज्यादा लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है. हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर बताये गये है. राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आने की खबरों हैं. इस कारण शनिवार शाम तक 134 सड़कें बंद रहीं. इस राज्य में 30 जुलाई तक 4 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

झारखंड में 28 जुलाई तक और बिहार में 27 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कियाग या  है। बिहार में 27 से 31 जुलाई के बीच वज्रपात की चेतावनी दी गयी है। 17 जिलों में  बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम मध्य प्रदेश में 28-31 जुलाई और पूर्व मध्य प्रदेश में 26-31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 

छत्तीसगढ़ मे 28-31 जुलाई के बीच भारी बारिश  का अनुमान है. पश्चिम बंगाल में 26-27 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है. सिक्किम में 27-31 जुलाई तक भारी वर्षा  का अनुमान जताया गया है, इसके अलावा  कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश,  तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना  भी बारिश से अछूते नहीं रहेंगे

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही