Search

 
 
 

धनबाद में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सडकें हुई जलमग्न

 

शहर के कई निचले इलाकों व मुहल्लों में जल जमाव से हालत बिगड़ी

Dhanbad : जिले के विभिन्न हिस्सों में 23 अगस्त को दोपहर बाद बारिश हुई. बारिश लगभग 2:45 बजे शुरू हुई, जो लगभग ढाई घंटे तक होती रही. बारिश से शहर के कई सड़कें जलमग्न हो गईं. सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई. साथ ही शहर के कई निचले इलाकों व मुहल्लों में पानी जमा हो गया. जलजमाव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. सुबह से ही आसमान पर बादलों का आना जाना लगा हुआ था.. दोपहर में थोड़ी देर के लिए रोशनी तेज़ हुई, लेकिन धूप नहीं खिली. बादलों की वजह से उमस भरी गर्मी ने भी परेशान किया.

  24 व 25 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने धनबाद जिला सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. धनबाद के साथ देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज के साथ राज्य के कुछ अन्य हिस्सों के जिले भी शामिल हैं. साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में 29 अगस्त तक गर्जन के साथ हल्के से मध्य दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही