Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 16 -17 को बारिश की उम्मीद, मिलेगी राहत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिले हैं . सब कुछ ठीक रहा तो 16 और 17 अप्रैल को धनबाद में आंशिक बादल छाने के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है.

41 से 43 डिग्री तक रहेगा पारा 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो विदर्भ से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है. झरखंड में इसका असर नहीं पड़ेगा. सिर्फ 13 और 14 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में आंशिक बादल देखने को मिल सकता है. इसके एक दिन बाद बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें, तो अगले पांच दिनों तक धनबाद का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक बना रहेगा. यह भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर">https://lagatar.in/deoghar-tourist-fell-down-while-boarding-helicopter-another-death-in-ropeway-accident/">हेलिकॉप्टर

पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरा पर्यटक, रोपवे हादसे में एक और मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही