Ranchi : झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्य में दिखाई देने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगह वज्रपात और तेज हवा चलने की भी चेतावनी है.
21 सितंबरः राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
22 सितंबरः राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. रांची समेत कई जिलों में दिन में एक से अधिक बार बारिश होने का अनुमान है.
23 सितंबरः बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
24 सितंबरः राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्वी जिलों और धनबाद से लगे मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है.
25 सितंबरः राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है.
मौसम में बदलाव के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.