- लबालब होटल में तैरने लगे सामान, दलदल में बदली फ्लाईओवर की अधूरी सड़क
- तीन दिनों में 55 मिमी बारिश, जलस्रोत में बढ़ोतरी, खिल उठे किसानों के चेहरे
alt="" width="600" height="400" />
विधायक ने पहले नाली बनाने का दिया था निर्देश
विधायक उमाशंकर अकेला ने कई बार सड़क निर्माण कंपनी को पहले नाली बनाने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि जनहित की भावना को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण करें. लेकिन विधायक की बातों को भी अनसुना कर दिया गया. दुकानदारों ने कहा कि इसकी शिकायत विधायक से करेंगे.वैकल्पिक सड़क का हाल-बेहाल, आवागमन में हो रही परेशानी
सड़क पर घंटों फंसा रहा पीएचईडी का पिकअप वैन
alt="" width="600" height="400" /> keredari : केरेडारी के पांडू आगर टोला में बनी वैकल्पिक सड़क का हाल काफी खस्ता है. सड़क की स्थिति ऐसी है कि पीएचईडी का एक पिकअप वैन रास्ते में घंटों फंसा रहा. हजारीबाग शहर से आया पिकअप वैन फुसरी गांव तक इसी रास्ते से होकर गुजर रहा था. यह वाहन चापानल ठीक करने निकला था. उसके पीछे एक प्राइवेट बोलेरो वाहन भी था. उसे भी निकलने में काफी दिक्कत हुई. मंगलवार को एनटीपीसी खनन परियोजना की आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर की ओर से पांडू-आगर टोला में मुख्य सड़क को काटने के बाद यहां आवागमन की यह स्थिति हुई है. ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पांडू पंचायत और मनातू के दो पंचायत क्षेत्र के लिए आवागमन का यह मुख्य मार्ग है. ग्रामीण रूपन गंझू का कहना है कि बसरिया गांव के विद्यालय तक पढ़ने जाने वाले छात्रों को काफी दिक्कत हो रही है. इस सड़क पर पैदल तक चलना दूभर हो गया है. सड़क को काटने की अभी कोई जल्दबाजी नहीं थी. बीजीआर कंपनी में कार्यरत अधिकारी सत्या ने बताया कि आगर गांव से सटी यह वैकल्पिक सड़क आवागमन के लिए बिल्कुल ठीक है. मोरम मिट्टी से अभी सड़क को बनाया गया है, हालांकि बारिश होने के कारण फिलहाल ग्रामीणों को थोड़ी असुविधा हुई है, जो हमेशा नहीं रहने वाली है.
बरही में जल्द खुलेगा जन औषधि केंद्र : जयंत सिन्हा
- अनुमंडलीय अस्पताल में सेवा पखवाड़ा के तहत लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
- सांसद ने कराई स्वास्थ्य जांच, कहा- डीएमएफडी फंड से स्पेशलाइज एंबुलेंस की भी होगी व्यवस्था
alt="" width="600" height="400" /> Barhi : बरही अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराई. इस दौरान सांसद ने जन औषधि केंद्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन से बात कर बहुत जल्द जन औषधि केंद्र की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने लैब भवन आदि का भी निरीक्षण किया. वहीं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड, टीबी, एचआईवी, बीपी, शुगर, लेप्रोसी, एनपीजीपी के नेत्र जांच आदि काउंटर का भी जायजा लिया. शिविर में डीएस डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी, डॉ. एजाज, डॉ. मेराजुल, डॉ. परवीन, डॉ. अंकुर विहान व एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. मौके पर संसद जयंत सिन्हा ने कहा कि जल्द ही डिजिटल अल्ट्रासाउंड की सेवाएं उपलब्ध होंगी. वहीं ऑक्सीजन प्लांट को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जल्द डीएमएफटी फंड से चिकित्सक भेज ट्रामा सेंटर व पोस्टमार्टम हाउस सुचारू रूप से चालू कराने की बात कही. साथ ही कहा कि आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखें, ताकि इसकी सेवा से केंद्र सरकार से अस्पताल को सहयोग मिलेगा. वहीं उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के अलावा अस्पताल में स्पेशलाइज्ड एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, मुखिया मोती लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, बंधन यादव, जीतेंद्र गिरि, राजेंद्र चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग
में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment