Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 राज्यों में आज भी बारिश...बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, साइक्लोन की आशंका नहीं

Advertisement
Advertisement
New Delhi : देश भर में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी बिहार, झारखंड सहित 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तीन दिन बाद लो प्रेशर बनना शुरू हो जायेगा. यह धीरे-धीरे वेस्ट और नॉर्थ-वेस्ट की ओर बढ़नेवाला है. हालांकि मौसम विभाग ने वर्तमान में किसी भी तरह के साइक्लोन से इनकार किया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी  

बता दें कि तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वेल्लोर में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये गये हैं. आज मंगलवार सुबह से ही यहां तेज बारिश हो रही है. IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश होने की बात कही है. जानकारी दी गयी है कि 28 सितंबर से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो जायेगा. इस कारण इंदौर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में बारिश होगी.

छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की संभावना कम  

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना कम है. हालांकि बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है.

मध्य प्रदेश  में बारिश का कोटा पूरा हो गया  

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बारिश का कोटा पूरा हो गया है. सितंबर में अब तक औसत 11 इंच बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बारिश नहीं होगी. प्रदेश में धुंध नजर आयेगी. रात में ओस पड़ेगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. मौसम में ठंडक बढ़ेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही