Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में दूसरे दिन भी बारिश, गिरा तापमान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के अधिकतर हिस्सों में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन भी बूंदाबांदी हुई. सुबह हल्की धूप खिली. दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया. दोपहर बाद लगभग 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर शाम तक होती रही. बारिश व बादलों की वजह से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  लगभग सभी हिस्सों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के लगभग हर क्षेत्र में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है. पंचेत में 8.8, पंचेत डीवीसी में 6.6, मैथन डीवीसी में 5.4, मैथन में 5, पपुनकी में 6.6 और पुटकी में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. लगातार दूसरे दिन बारिश होने से आंकड़ा और बढ़ेगा.

   साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से कच्छ और इसके आसपास बने साइक्लोनिक सरकुलेशन से मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्रों से होता हुआ बांग्लादेश तक जा रहा है. झारखंड से गुजरने का प्रभाव बारिश व बूंदाबांदी के रूप में देखा जा रहा है.

  बारिश व ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

बारिश के साथ सर्द हवाओं की वजह से सिहरन बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 21 मार्च तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात एवं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है. 24 घंटे के भीतर तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही