Search

 
 
 

रांची सहित कई जिलों में 9 से 12 जनवरी तक होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

 
Ranchi :  पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर से आ रही हवा के कारण आठ जनवरी से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है. इस दौरान नौ से 12 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है.

आठ जनवरी को बादल छाये रह सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार, आठ जनवरी को बादल छाये रह सकते हैं. नौ जनवरी को दोपहर बाद से रांची सहित पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़ आदि कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

10 से 12 जनवरी तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान

10 से 12 जनवरी 2022 तक पूरे झारखंड में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें – अमन">https://lagatar.in/there-is-no-place-for-animosity-in-the-state-of-people-living-peacefully-in-jharkhand-hemant-soren/">अमन

चैन से रहने वाले झारखंडवासियों के राज्य में वैमनस्यता की कोई जगह नहीं : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही