Search

 
 
 

रांची में दोपहर के बाद होगी झमाझम बारिश, संताल में 25 जून तक गर्मी से राहत

 
Ranchi : रांची में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पिछले 2 दिनों में रांची के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से बादल साफ रहेंगे. हालांकि दोपहर के बाद रांची और इसके आसपास के इलाके में हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं संताल परगना में 21 से 25 जून तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तरी हिस्सों में भी वर्षा होने की संभावना जतायी है. अगले दो से तीन दिनों के अंदर पूरे राज्य में मॉनसून प्रवेश कर जायेगा.

संताल परगना के रास्ते मॉनसून ने दी दस्तक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/gggg.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि झारखंड में संताल परगना के रास्ते शनिवार को मॉनसून का आगमन हो गया था. मॉनसून के प्रवेश करने पर पहले दिन संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, देवघर और दुमका में भारी पहली बारिश हुई थी. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. जिसकी वजह से कई जगहों पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, बीते साल 12 जून को झारखंड में मॉनसून आया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही