Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारिश ने बढ़ायी ठंड, शनिवार दोपहर बाद राहत की उम्मीद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  गुरुवार की देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर होती रही. इस बीच कभी कभी हल्की तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश से जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी. बारिश की वजह से जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे पहुंच गया. शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान दिन में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आसमान में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से थोड़ी वृद्धि देखी गयी और यह 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviews-the-allocation-and-expenditure-of-agriculture-department/">रांची

डीसी ने कृषि विभाग के आवंटन और व्यय की समीक्षा की

सबसे ज्यादा बारिश राजमहल में हुई

हालांकि गुरुवार के तापमान के मुकाबले यह 2 डिग्री कम रहा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की दोपहर तक आसमान पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. इसके बाद धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन पूरी तरह से मौसम साफ नहीं होगा. रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ होने की संभावना है इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी होनी शुरू होगी और एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी.पिछले 24 घंटों में झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा उत्तर पूर्वी भाग में स्थित जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा साहिबगंज के राज महल में 80 मिलीमीटर दर्ज की गयी. उसके साथी धनबाद जिले के पुटकी में 22.2 मिलीमीटर, मैथन में 20 मिलीमीटर, पंचायत में 19.8 मिलीमीटर, गोविंदपुर में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. जिले में लगातार जारी बारिश से अभी इस आंकड़े में और इजाफा होने की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही