Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश के आसार, शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  रांची सहित राज्य के कई स्थानों पर मंगलवार को मौसम साफ रहा. धूप के खिले रहने से दिन काफी गर्म रहा. वहीं, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ स्थानों में मंगलवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं, राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम लगभग सूखा रहा. इसे भी पढ़ें- RDBA">https://lagatar.in/the-counting-of-votes-for-rdba-elections-continues-after-4-rounds-of-counting-who-is-ahead-and-who-is-behind/">RDBA

चुनाव की मतगणना जारी, 4 राउंड की गिनती के बाद कौन आगे कौन पीछे ? जानिये काउंटिंग से जुड़ी पूरी अपडेट

दक्षिणी जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लेकर शुक्रवार तक दक्षिणी जिलों के कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर मौसम लगभग साफ रहने की संभावना है. दक्षिणी जिले जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, शनिवार से लेकर सोमवार तक विभाग ने पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है. दुर्गा पूजा के दौरान इस वर्ष मौसम पूर्ण रूप से साफ रह सकता है. एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इन दिनों राज्यभर में न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. इसे भी पढ़ें- RMC">https://lagatar.in/rmc-changed-look-zakir-hussain-park-75-hours-cm-office-appreciated/">RMC

ने 75 घंटे में जाकिर हुसैन पार्क का बदला स्वरूप, सीएम ऑफिस ने सराहा

ठंड में लगभग एक महीने से भी ज्यादा का समय

झारखंड में इस वर्ष ठंड शुरू होने के संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में नवंबर के बाद ही ठंड गिरने की संभावना है. संभावित 10 नवंबर के बाद ही राज्य में न्यूनतम तापमान कम होना शुरू हो सकता है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 20 अक्टूबर के बीच राज्य से मॉनसून लौट सकता है. इस दौरान राज्यभर के कुछ स्थानों में थोड़ी-बहुत बारिश हो सकती है. इसके अलावा आने वाले दिनों में राज्यभर में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है. राज्य में मॉनसून के खत्म होने के बाद ही ठंड के बारे में कुछ कहा जा सकता है, क्योंकि मॉनसून के लौटने के बाद ही हिमालय से ठंडी हवाओं का देश में आना शुरू होगा. उन्होंने बताया कि जब तक उच्चतम तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं गिरता, तब तक राज्य में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. वहीं, न्यूनतम तापमान के कम होने में अभी समय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही