- झारखंड में मध्य और दक्षिणी हिस्से में बारिश के दौरान बढ़ सकती है ठंड
- अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की हो सकती है गिरावट
- दक्षिणी और मध्य झारखंड में वज्रपात की संभावना
में बोले राहुल गांधी, सुन लो हम दो हमारे दो, असम में CAA लागू नहीं होगा, इशारा किधर झारखंड पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. दिन के दौरान झारखंड में धूप नहीं रहेगी. धूप नहीं रहने से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 तारीख से तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के कई जगहों पर वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की है उन्होंने बताया कि मौसम के इस बदले मिजाज के बावजूद अब ठंड में वृद्धि नहीं होगी. मौसम बदलने के बाद आसमान तुरंत साफ होंगे और दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री तक रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री तक होने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
रविवार को झारखंड में ठंड की स्थिति
जिला न्यूनतम तापमान रांची 12.6 जमशेदपुर 14.0 डाल्टेनगंज 11.5 बोकारो 11.0 चाईबासा 12.8 साहिबगंज 15.4 पाकुड़ 14.0 इसे भी देखें-

Leave a Comment