Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ : कोरोना का कोहराम, रायपुर नगर निगम ने लाशें जलाने के लिए टेंडर जारी किये

Advertisement
Advertisement

 Raipur :  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. रायपुर नगर निगम ने श्मशान घाटों की संख्या बढ़ा दी है.  खबर है कि राज्य सरकार कोरोना से मरने वाले शवों का अंतिम संस्कार करने वालों के लिए प्रत्येक जोन में अलग-अलग टेंडर जारी कर रही है।

 बता दें कि नगर निगम द्वारा जारी ठेके में ठेकेदार को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी से लेकर पीपी कीट तक की सारी व्यवस्था मुहैया करानी है.  कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में शवों के अंतिम संस्कार के लिए शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. ठेकेदार के चार से पांच कर्मचारी प्रत्येक श्मशान घाट पर नियुक्त किये गये हैं.

शवों का सुरक्षित दाह संस्कार सबसे बड़ी चुनौती है

वर्तमान में रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक पांच में दो महीने का टेंडर जारी हुआ है। वहीं जोन क्रमांक दो में सोमवार तक टेंडर जारी हो जायेगा. नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि व्यवस्था न बिगड़े इसलिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है.

  रायपुर जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इनमें दूसरे जिलों से अति गंभीर स्थिति में रेफर किये जा रहे मरीज भी शामिल हैं. ऐसे में शवों का सुरक्षित दाह संस्कार सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. शवों से किसी को भी संक्रमण न फैले, इसलिए जरूरी है कि पूरे प्रोटोकॉल के तहत तमाम रीति-रिवाजों को भी ध्यान में रखते हुए उनका दाह संस्कार कियी जाये.

13 नये श्मशान घाट शुरू कर दिये गये हैं

  कोरोना से बढ़ती मौत के चलते निगम द्वारा बनाये गये 12 श्मशान घाट कम पड़ने लगे थे. जिसको देखते हुए निगम ने 13 श्मशान घाट नये शुरु कर दिये हैं. श्मशान घाटों पर शव को जलाने वालों की संख्या कम थी इसको देखते हुए निगम अपने प्रत्येक जोन में शवों के अंतिम संस्कार के लिए टेंडर जारी कर रहा है.

जोन क्रमांक पांच के कमिश्नर चंदन शर्मा ने जानकारी दी कि उन्हें सरयू बांधा श्मशान घाट की जिम्मेदारी मिली है. सरयू बांधा श्मशान घाट पर शवों को जलाने के लिए दो महीने के 50 के अंतिम संस्कार के लिए दो लाख 11 हजार का टेंडर जारी किया गया है. ठेकेदार सिर्फ शव को जलाने का काम करेगा बाकि अंतिम संस्कार में उपयोग आने वाली वस्तुओं को निगम से मुहैया कराई जायेगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरयू बांधा श्मशान घाट में रोजाना आठ से दस शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. ">https://www.naidunia.com/chhattisgarh/raipur-welcome-the-contract-appointment-announcement-of-retired-doctors-and-medical-staff-but-do-not-delay-6813570?itm_medium=ybp&itm_source=dsktp&itm_campaign=4">

वर्तमान में निगम दे रहा 15 हजार महीना

निगम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में श्मशान घाट पर शव जलाने वाले एक कर्मचारी को 15 हजार रुपये महीना दिया जाता है.  कोरोना संक्रमित शव को जलाने पर प्रत्येक शव पर एक हजार रुपये अतिरिक्त दिये जा रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही