Search

 
 
 

किसानों के जीवनस्तर को बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता: बादल पत्रलेख

 
Chaibasa: झारखंड राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने चाईबासा का दौरा किया. इस क्रम में बादल पत्रलेख शहर का पैदल भ्रमण करते हुए मंगलाहाट चाईबासा पहुंचे. वहां पर उन्होंने किसानों से मिलकर उनका हालचाल जाना. और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव उन्हें सहायता प्रदान करेगी. इसे भी पढ़ें: 100">https://lagatar.in/100-crore-recovery-case-maharashtra-cmo-claims-parambir-singhs-letter-unofficial-mail-id-and-without-signature/40204/">100

करोड़ वसूली का मामला : महाराष्ट्र CMO का दावा, परमबीर सिंह का पत्र अनाधिकारिक मेल आईडी और बिना सिग्नेचर वाला

लोगों के विचारों को जानना है मुख्य उद्देश्य

साथ ही यह भी कहा कि चाईबासा जिले के किसानों के जीवनस्तर को बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता है. मेरी कोशिश रहेगी कि समाजिक न्याय की लड़ाई में लोगों को सम्मान मिले. ताकि लोगों को लगे कि आबुवा दिशुम आबुवा राज है. लोगों के विचारों को जानना मुख्य उद्देश्य है. इसलिए मैं यहां आया हूं.

किसानों को कोल्ड स्टोरेज की जरूरत

लोग मेरे विचारों को जाने और जनता में विश्वास जागे कि हम यहां सेवा करने आये हैं. जो भी समस्या आयेगी उसे हम दूर करेंगे. मंत्री जी के मंगला हाट भ्रमण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. किसानों ने कहा कि जिले में कोल्ड स्टोरेज का होना बहुत ही जरूरी है. ताकि किसान अपनी फसलों को वहां रख सकें. कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कई फसलें बर्बाद हो जाती हैं. बादल पत्रलेख ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि वह उनकी समस्याओं का निदान जल्द ही करेंगे. इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र">https://lagatar.in/will-bihar-politics-repeating-in-maharashtra-sanjay-rauts-tweet-we-are-just-looking-for-new-ways/40210/">महाराष्ट्र

की राजनीति में बिहार दोहराये जाने के कयास, संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नये रास्तों की तलाश है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही