Search

हजारीबाग: रैयतों का धरना समाप्त, कोयले की ट्रांसपोर्टिंग शुरू

Hazaribagh: चट्टी बारियातु और केरेडारी कोल खनन परियोजना से प्रभावित रैयतों ने धरना समाप्त कर दिया. दरअसल ट्रांसपोर्टिंग 2.2 नवनिर्माण सड़क व अन्य सात सूत्री मांग को लेकर विस्थापित प्रभावित समिति भदई खाप एवं जोरदाग चट्टीपेटो, भदई खाप के भू रैयतों की मांगें मान ली गईं हैं. मांगें पूरी होने पर रैयतों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया. इसके बाद एनटीपीसी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पेटो जोरदाग में नारियल फोड़कर कोयले की ट्रांसपोर्टिंग शुरू की. इससे पहले एनटीपीसी के लेटर पैड में पदाधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त मांग पर सहमति बनने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया. सात सूत्री मांगों में भू रैयतों से जो जमीन सड़क निर्माण के लिए ली गई है उनके एवज में एनटीपीसी पेटो व भदई खाप के भू रैयतों की बनी समिति को मान्यता दी जाएगी. कहा गया कि संविदात्मक रोजगार के साथ फसल क्षतिपूर्ति के तहत सड़क के दोनों तरफ 20 फीट जगह अंचलाधिकारी की जांच उपरांत निर्धारित की जाएगी. प्रशासन की जांच के बाद सरकारी दरों पर भुगतान किया जायेगा, जिसमें सभी भू रैयतों अपनी जमीन के कागजात अंचल कार्यालय में जमा करेंगे. दोनों पक्ष द्वारा किए गए मुकदमे को एक सप्ताह के अंदर वापस करने, अनुशासन एवं आचरण सही पाए जाने पर किसी को भी संविदा कार्य कर रहे लोगों को रोजगार से नहीं निकला जायेगा. जिनकी रैयती जमीन है उनको एकमुश्त पांच वर्ष का भुगतान करने आदि पर सहमति बनी. चट्टी बरियातू के नवीन गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गई है. मौके एनटीपीसी के केडी, सीबी तथा पकरी बरवाडीह के प्रमुख फैज तैयब, सीबी महाप्रबंधक नवीन गुप्ता, केडी शिव प्रसाद, मो वासिफ, पवन रावत, रित्विक से रिजवान शरीफ, अनुराग गुप्ता, समिति अध्यक्ष रामेश्वर साव, सचिव मनौवर अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साव, चंदन कुमार साव, रितेश यादव, प्रकाश साव, राम कुमार साव, किशोर साव, पिरतम साव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp