Search

 
 
 

6 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा राजभवन उद्यान, कर सकेंगे सैंकड़ों किस्म के गुलाब का दीदार

 
Ranchi :  राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है. यह उद्यान लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसमें सैकड़ों किस्म के 20 हजार से अधिक गुलाब के फूल हैं.

उद्यान में प्रवेश के नियम

कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक प्रवेश कर सकता है. प्रवेश आवश्यक जांच के बाद ही मिलेगा. सभी आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा.

उद्यान की आकर्षक विशेषताएं

उद्यान में कृत्रिम ऑक्टोपस, कृत्रिम पहाड़ झरने, दीवारों पर बने सोहराय पेंटिंग्स, महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमा, युद्ध में उपयोग किये गये टैंक, विशालकाय चरखा, एमआइजी 21 विमान, पीला बांस, रुद्राक्ष, कल्पतरू, स्ट्रॉबेरी, इलाइची, तेजपत्ता, संतरा, मौसमी, सेव, चौकू, काजू, जामुन, कपूर, लेमन ग्रास, चंदन, लौंग, दालचीनी आदि के पेड़ हैं.

उद्यान के अन्य आकर्षण

परिसर में फूलों-झानों उद्यान, नौ म्यूजिकल फव्वारा, महात्मा गांधी औषधीय उद्यान, गुरु गोविंद सिंह वाटिका, ऑर्किड गाउँन, अशोक उद्यान, अकबर गार्डेन, बुद्धा गार्डेन, मूर्ति गार्डेन, बिरसा मंडप, लोटस ब्रिज आदि देखने योग्य है. बच्चों को मन लगाने के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही