Ranchi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक की. इसमें जनता और कार्यकर्ताओं के लिए शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाने का निर्देश दिया. इसमें अडानी के पक्ष में कथित मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद (क्रोनी कैपिटलिज्म) नीति के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस 13 मार्च यानी सोमवार को राजभवन घेराव करेगी. राजभवन घेराव पार्टी के चरणबद्ध आंदोलन के तहत किया जाएगा. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को सभी जिलाध्यक्षों संग एक वर्चुअल बैठक की. इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के रायपुर अधिवेशन में अडानी प्रकरण मामले में भाजपा के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया है. इसे पढ़ें- खेलो">https://lagatar.in/khelo-india-10s-dum-womens-hockey-tournament-teams-of-simdega-bariatu-kargaguri-and-koromiya-won/">खेलो
इंडिया 10 का दम महिला हॉकी टूर्नामेंट : सिमडेगा, बरियातू, करगागुड़ी और कोरोमिया की टीम जीती राजेश ठाकुर ने सभी जिलाध्यक्षों को राजभवन घेराव के लिए बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने सभी जिला कार्यालय में आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए शिकायत एवं सुझाव पेटी लगवाने का निर्देश दिया. घेराव कार्यक्रम 13 मार्च को सुबह 11.30 बजे मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-march-2023-jhar-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।10MAR।।पुराने और स्मार्ट मीटर में उलझे उपभोक्ता।।ED के निशाने पर लालू के करीबी।।#60_40_नाय_चलतो को बीजेपी का समर्थन।।सिसोदिया 17 तक ईडी कस्टडी में।।समेत कई खबरें और वीडियो।। इसे लेकर प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जानकारी दी कि राजभवन घेराव की सफलता के लिए 11 मार्च को सभी जिलों में प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी. बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, जिलों के प्रभारी प्रदेश महासचिव उपस्थित रहेंगे. इसके बाद संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित की जाएगी. वर्चुअल बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसीफ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
13 मार्च को झारखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव, बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Leave a Comment