Search

 
 
 

राजभवन का आदेश: विश्वविद्यालय जल्द भेजें 2025 का एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर

 
Ranchi: राजभवन ने अब तक एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर तैयार नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है. इस पर राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द एकेडमिक और एग्जाम कैलेंडर तैयार कर राजभवन भेजने का आदेश दिया है. इस बाबत राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य के 12 यूनिवर्सिटी को पत्र भेजा है. जिन यूनिवर्सिटी को पत्र भेजा गया है. उनमें - रांची विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, कोल्हान यूनिवर्सिटी, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सिद्धो-कान्हू विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शामिल हैं. राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं है, जिससे छात्रों को परीक्षाओं में शामिल होने में परेशानी होती है. राज्यपाल के इस आदेश से उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल सुधरेगा और सत्र नियमित होगा. इसे भी पढ़ें -चर्चित">https://lagatar.in/a-criminal-involved-in-the-famous-rice-businessman-narendra-singh-hora-murder-case-arrested-after-6-years/">चर्चित

चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में शामिल एक अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही