Search

 
 
 

रांची: कोलकाता की घटना के विरोध में राज अस्पताल में बंद रही ओपीडी सेवा

 
Ranchi: कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में पूरा देश के सभी चिकित्सक एक साथ एक मुहिम पर खड़े हुए हैं. इस मुहिम में रांची शहर का राज अस्पताल भी शामिल है. राज अस्पताल ने घटना के विरोध में ओपीडी सेवाओं को बंद रखा. अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने इस शर्मनाक घटना का विरोध किया और संध्या में दिवंगत के फोटो के पास मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुख और शर्मिंदगी की बात है कि एक चिकित्सक जो अपने मरीजों की जान बचाने में दिन रात लगा रहता है, जिसे हमारे समाज में भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, ऐसे में कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बर घटना बहुत ही दुखद और हतोत्साहित करने वाली है. डॉ कुमार ने मेडिकल प्रोटेक्शन ऐक्ट के लिए अपना मत दिया और इसे जल्द लागू कराने पर ज़ोर दिया. अस्पताल के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी साहिल गंभीर ने भी इस दुःखद घटना की आलोचना की और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की बात पर ज़ोर दिया. साथ की न्याय किए जाने की उम्मीद जतायी. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/allegation-of-land-scam-against-karnataka-cm-governor-gives-permission-to-prosecute/">कर्नाटक

सीएम के खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप, राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही