Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज अस्पताल ने डोमचांच में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Ranchi : राज अस्पताल ने रविवार को डोमचांच में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगाया. स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समुचित एवं सटीक उपचार मुहैया कराना था. इस शिविर में राज अस्पताल की तरफ से वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ. आशीष कुमार मोदी, कैंसर रोग सर्जन डॉ. पीके रैना, मूत्र रोग विशेषज्ञ एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. सुनील कुमार, छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रवा चक्रवर्ती, इंटेंसिविस्ट एवं जनरल फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार यादव के अलावा कोडरमा जिले के जाने-माने चिकित्सक मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. सुनील कुमार मोदी, स्त्री प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा मोदी, हड्डी रोग सर्जन डॉ. विशाल कुमार तथा डोमचांच के ही फैमिली फिजिशियन डॉ. विपिन कुमार ने हिस्सा लिया. शिविर की शुरुआत नेत्री शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया. चिकित्सीय परामर्श के अलावा शिविर में निःशुल्क जांच एवं दवाइयों का भी वितरण किया गया. डॉ आशीष कुमार मोदी ने कहा कि वह हर साल राज हॉस्पिटल की तरफ से इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहे हैं. परंतु कोविड-19 की वजह से पिछले 3 सालों से वह इस शिविर को नहीं कर पा रहे थे. स्वास्थ्य शिविर में राज हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं सहायक कर्मियों का उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन करने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं एमएलए नीरा यादव भी पहुंची. स्वास्थ्य शिविर में 500 से भी ज्यादा मरीजों की जांच की गई. सभी को नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ जांच एवं दवाइयों का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : अधिकारी">https://lagatar.in/if-officers-or-leaders-give-protection-to-criminals-the-state-government-will-not-spare-them/">अधिकारी

या नेता अपराधियों को संरक्षण देंगे तो राज्य सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही