Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया

LagatarDesk : पोर्नोग्राफी मामले में एक बार फिर बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने राज कुंद्रा को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों की मानें तो राज कुंद्रा को सोमवार सुबह 11 बजे ईडी के मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. एजेंसी ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी की जांच में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. ईडी की पूछताछ में पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े कई अन्य प्रमुख लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है.

राज कुंद्रा और अन्य लोगों के ठिकानों पर ED ने मारा था छापा 

बता दें कि इससे पहले 29 नवंबर को ईडी ने राज कुंद्रा जुहू स्थित घर सहित पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की यह छापेमारी पोर्नोग्राफी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गयी थी. राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है. इस मामले में गहना वशिष्ठ और कई अन्य नाम भी सामने आ चुके हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी.

पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा को किया था गिरफ्तार 

आपको बताते चलें कि फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने एक पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के खिलाफ केस दर्ज किया था.   इसके बाद से पुलिस एक्टिव हो गयी थी और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इस दौरान पुलिस के हत्थे चार लोग चढ़े. इनसे पूछताछ हुई तो राज कुंद्रा का नाम सामने आया. इसी के आधार पर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी. राज कुंद्रा पर मॉडल पूनम पांडे, अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा, अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन ने भी कई गंभीर आरोप लगाये थे. इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया था, हालांकि अब तक उन्हें इस मामले में किसी भी प्रकार की संलिप्तता के लिए आरोपी नहीं ठहराया गया था

रिहाई के बाद राज कुंद्रा फिल्म’यूटी 69′ में आये थे नजर

जेल से रिहाई के बाद राज कुंद्रा ने बतौर अभिनेता एक फिल्म में काम भी किया, जिसका नाम था ‘यूटी 69’ था. यह फिल्म उनकी 63 दिनों की आर्थर जेल में बिताये पलों पर आधारित थी. यानी यह फिल्म राज कुंद्रा के ‘एडल्ट फिल्म स्कैंडल’ पर हुई गिरफ्तारी पर आधारित थी. बता दें कि 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी की थी और अब उनकी शादी को 15 साल का समय बीत चुका है. दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा और एक बेटा विआन राज कुंद्रा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही