Search

 
 
 

बीजेपी के पोस्टरों में तो दिखने लगे राज पलिवार, लेकिन प्रचार से अब तक हैं दूर

 
Satya Sharan Mishra Madhupur : मधुपुर उपचुनाव में बीजेपी डैमेज कंट्रोल में लग गयी है. अब बीजेपी के बड़े नेता राज पलिवार के मान-मनव्वल में जोर शोर से जुट गये हैं. दरअसल पार्टी ने राज पलिवार को दरकिनार कर गंगा नारायण सिंह पर दांव खेला था. लेकिन जब प्रदेश स्तर के नेताओं ने मधुपुर में कैंप करना शुरू किया और कार्यकर्ताओं से मिलने लगे, तब उन्हें जमीनी हकीकत का पता चला. उन्हें मालूम हुआ कि राज पलिवार ने 20 साल में मधुपुर में मेहनत कर पार्टी को तो मजबूत किया है. खुद भी एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं. पार्टी के अलावा उनका अपना भी एक बड़ा वोट बैंक है.उन्हें दरकिनार किये जाने के बाद कार्यकर्ताओं का एक बड़ा खेमा बीजेपी से नाराज है. ऐसे में बीजेपी ने पलिवार को साथ लाने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश तेज कर दी है. इसे भी पढ़ें - खतरे">https://english.lagatar.in/historic-heritage-hill-temples-in-danger-more-than-25-trees-cut-to-make-a-jalaminar/46467/">खतरे

में ऐतिहासिक धरोहर पहाड़ी मंदिर, एक जलमीनार बनाने के लिए काटे गये 25 से अधिक पेड़

कल तक पलिवार से दूरी बनाने वाले नेता अब उन्हें ही ढूंढ रहे

एक हफ्ते पहले तक प्रदेश बीजेपी जिस राज पलिवार से दूरी बना रही थी. आज उसके बड़े नेता उन्हें मनाने में लगे हैं. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई सांसदों और विधायकों भी राज पलिवार से मिल चुके हैं. उन्हें मनाने की कोशिश और चुनाव प्रचार में सहयोग देने की अपील की गयी. कल तक बीजेपी के प्रचार अभियान से गायब राज पलिवार धीरे-धीरे मधुपुर में बैनर-पोस्टरों में नजर आने लगे हैं.

टिकट कटने और उपेक्षा होने से तिलमिलाये हुए हैं पलिवार

मधुपुर से टिकट काटकर गंगा नारायण को दिये जाने और फिर उनके नामांकन और सभा में नहीं बुलाये जाने से राज पलिवार काफी तिलमिलाये हुए हैं. ज्यादा समय अपने घर में ही बिता रहे हैं. मनाने आये पार्टी पदाधिकारियों को सहयोग का भरोसा तो दिया है. लेकिन अबतक चुनाव प्रचार में नहीं उतरे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी एक्टिविटी कम हो गयी है. 26 मार्च के बाद उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया है. मोबाइल से भी दूरी बना ली है. मीडिया में कोई बयान नहीं दे रहे हैं. राज पलिवार की यह चुप्पी बीजेपी के लिए अच्छी नहीं है.

कई विक्षुब्ध नेता बीजेपी छोड़ जेएमएम में हो गये शामिल

संगठन महामंत्री धर्मपाल मधुपुर में कैंप कर पार्टी की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं. लेकिन बीजेपी के समर्पित कैडर को गंगा नारायण के पक्ष में करने में उनके पसीने छूट रहे हैं. इस बीच बीजेपी के अंदर भगदड़ भी जारी है. बीजेपी के विपक्षुब्ध कई नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएम का दामन थाम लिया है. उधर एनडीए के प्रत्याशी हफीजुल भी जोर लगा रहे हैं. चुनावी सभाओं और जनसंपर्क में पलिवार समर्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखती रग पर हाथ रख दे रहे हैं. बीजेपी से पलिवार को दरकिनार किये जाने के मुद्दे पर उनका विशेष फोकस हैं.

हफ्ते भर से कैंप कर रहे बीजेपी के बड़े नेता, 9 को जायेंगे हेमंत

मधुपुर का मूड भांपते हुए बीजेपी नेताओं ने एक हफ्ता पहले से ही मधुपुर में कैंप करना शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय लगभग सभी पदाधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं. जबकि कांग्रेस की तरफ से संथाल क्षेत्र के नेता बादल पत्रलेख और इरफान अंसारी वहां कैंप कर रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत अन्य नेता बुधवार से मधुपुर में कैंप करेंगे. शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 से 14 तक मधुपुर में कैंप करेंगे. https://english.lagatar.in/chhattisgarh-naxalite-encounter-maoists-said-missing-jawan-in-their-possession-wife-demanded/46476/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही