Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के राज पांडेय ने किया रक्तदान

Palamu : राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी, पलामू के जिला संगठन मंत्री राज पांडे ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया. मालूम हो कि डालटनगंज के मंझिआंव प्रखंड से इलाज कराने से आयी महिला मरीज को एबी पॉजिटिव ब्लड नहीं मिल रहा था. जिसके बाद पलामू प्रमंडल में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा से परिजनों से ब्लड उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मिश्रा ने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी से जुडे़ राज पांडेय से रक्तदान करवा कर मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया. (पढ़ें, देवघर">https://lagatar.in/deoghar-video-of-devotees-being-allowed-to-enter-baba-temple-through-vip-route-goes-viral/">देवघर

: बाबा मंदिर में श्रद्धालु को वीआईपी रास्ते से प्रवेश कराने का वीडियो वायरल)

परशुराम सेना युवा वाहिनी चलायेगा रक्तदान जागरूकता अभियान 

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी ने धीरज मिश्रा के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है. परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. धीरज मिश्रा ने रक्तदाता राज पांडेय का हौसला अफजाई करके आभार प्रकट किया. कहा कि रक्तदान महादान को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. अब लोग जागरूक होकर लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं. मिश्रा ने सभी निजी,सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से रक्तदान शिविर का आयोजन करने का अपील की. इस दौरान युवा वाहिनी के कोर कमेटी सदस्य संजय मिश्रा,अनुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रंमडलीय संरक्षक राकेश पांडेय, प्रमंडलीय प्रभारी पंडित चंदन तिवारी,जिला उपाध्यक्ष कौशल शुक्ला मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/criminals-shot-a-young-man-in-ranchis-hocher-admitted-in-medica/">रांची

के होचर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मेडिका में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही