Search

 
 
 

सदन में राज सिन्हा ने पूछा - मरीजों को कब तक मिलेगा ऑक्सीजन, बोले इरफान – सरकार प्रयासरत

Ranchi: झारखंड विधानसभा में धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था का मामला जोरदार ढंग से उठा. विधायक राज सिन्हा ने सदन में कहा कि वर्ष 2020-21 में पीएम केयर फंड से अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में दो प्लांट खराब पड़े हैं. इसके कारण मरीजों को सुचारू रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा में धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था का मामला जोरदार ढंग से उठा. विधायक राज सिन्हा ने सदन में कहा कि वर्ष 2020-21 में पीएम केयर फंड से अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में दो प्लांट खराब पड़े हैं. इसके कारण मरीजों को सुचारू रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि खराब प्लांट की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारी तय नहीं है - कभी सिविल सर्जन को तो कभी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को निर्देश दिया जाता है. विधायक ने सरकार से पूछा कि आखिर प्लांट कब तक ठीक होंगे और मरीजों को हो रही परेशानी कब दूर होगी.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वीकार किया कि तीन में से दो ऑक्सीजन प्लांट फिलहाल खराब हैं और एक प्लांट कार्यरत है. उन्होंने कहा कि मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है और सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है.

 

मंत्री ने यह भी बताया कि प्लांट की मरम्मत के लिए कई बार टेंडर निकाले गए, लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई. हालांकि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

 

विधायकों को फर्नीचर मद में 10 लाख देने की मांग, सदन में गूंजा प्रस्ताव

 

झारखंड विधानसभा में विधायकों को नए आवास में शिफ्ट करने के बाद फर्नीचर मद में दी जाने वाली राशि बढ़ाने की मांग उठी. विधायक राज सिन्हा ने सरकार से आग्रह किया कि वर्तमान में नए आवास में शिफ्ट होने के बाद विधायकों को फर्नीचर के लिए 3 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, जो पर्याप्त नहीं है. उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने की मांग की.

राज सिन्हा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और आवश्यक सुविधाओं को देखते हुए फर्नीचर मद की राशि में वृद्धि जरूरी है, ताकि विधायक अपने आवास को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार कर सकें. उनकी इस मांग का सदन में अधिकांश सदस्यों ने समर्थन किया. हालांकि जयराम महतो को छोड़कर अन्य सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का स्वागत किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही