Search

 
 
 

राजा रघुवंशी हत्याकांड : चौथा आरोपी गिरफ्तार, सभी को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले गयी पुलिस

 

Lagatar Desk : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में  में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी आनंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले 9 जून को भी पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज सिंह कुशवाह के अलावा दो हमलावरों को पकड़ा था.  

Uploaded Image

सभी आरोपियों को अपने साथ शिलांग ले जा रही पुलिस

चौथे आरोपी आनंद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली. वहीं इससे पहले तीन आरोपियों को भी सात दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला था. चोरों आरोपियों को पुलिस अपने साथ शिलांग ले जा रही है. इधर सोनम को भी कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से मेघालय पुलिस को सोनम रघुवंशी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली. फिलहाल सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में रखा गया है. मेघालय पुलिस उसे भी ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है. जहां सभी से पूछताछ की जायेगी. 

 

 

चौथे आरोपी की 16 जून तक मिली ट्रांजिट रिमांड 

इस संबंध में एडिशनल DCP (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने कहा कि चौथे आरोपी 16 जून तक ट्रांजिट रिमांड मिल गया है. कल तीन आरोपियों को 7 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला था और आज चौथे आरोपी आनंद को भी उतनी ही अवधि के लिए रिमांड मिला है. अब शिलांग पुलिस चारों को लेकर रवाना होगी. उन्होंने आगे बताया कि पिछले तीन दिनों से शिलांग पुलिस की दो टीमें इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ लगातार काम कर रही है. हमारी इनसे लगातार बातचीत चल रही है. जैसे ही रूट तय होगा, ये लोग रवाना होंगे. ये बात सही है कि राज कुशवाह यहीं था. 

 

 

ट्रांजिट रिमांड लेकर चारों को अपने साथ ले जायेगी शिलांग पुलिस

इससे पहले एडिशनल DCP (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि चारों आरोपी फिलहाल इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की हिरासत में हैं और शिलांग पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. तीन आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड कल ली गयी थी. जबकि चौथे आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है. शिलांग पुलिस अब ट्रांजिट रिमांड लेकर चारों आरोपियों को अपने साथ ले जाएगी. 

 

परिवार वालों ने दी सफाई, कहा- राज निर्दोष है

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार राज सिंह कुशवाह के परिजनों ने सफाई दी है. राज की मां और बहन ने मीडिया में कहा कि वह निर्दोष है और उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. राज की मां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा काम नहीं कर सकता. वह सिर्फ 20 साल का है और वही मेरा सब कुछ है. वह सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था. उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाए. वह ऐसा नहीं कर सकता.

वहीं राज की बहन का कहना है कि उसका भाई निर्दोष है, वह ऐसा कभी नहीं कर सकता. विक्की और राज दोनों मेरे भाई जैसे हैं. वे इस तरह की हरकत करने की कल्पना भी नहीं कर सकते. मेरा भाई कहीं नहीं गया था, आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं. मेरी बस यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही