Search

 
 
 

राजा यादव हत्याकांड : परिजनों का आरोप, पुलिस जांच में कर रही कोताही

 
Palamu :  जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले राजा यादव (70 वर्षीय) की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस के अनुसार, राजा यादव की हत्या ओझा-गुनी के चक्कर में हुई थी. पुलिस ने राजा यादव हत्याकांड मामले का उद्वेदन कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. राजा यादव के परिजनों का आरोप है कि मनातू थाना की पुलिस जांच में कोताही कर रही है. उनका कहना है कि हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी खुले आम बाहर घूम रहा है. राजा यादव की पत्नी राधवा देवी का कहना है कि अपने पति को न्याय दिलाने के लिए वह दर-दर भट रही हैं. अपराधियों को गिरफ्तारी को लेकर थाना का चक्कर लगा लगाकर थक चुकी हैं. लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. सभी जगहों से निराशा हाथ लगने के बाद वो पलामू एसपी से मिले और अपनी आप बीती सुनायी. कहा कि एसपी ने एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

राजा और राजेश यादव के बीच दो साल से चल रहा था विवाद

मृतक राजा यादव की पत्नी राधवा देवी, बेटा गुड्डू यादव और पोता उज्जवल यादव के अनुसार, राजा यादव ने राजेश यादव को अपनी जमीन एग्रीमेंट की थी. राजेश यादेव उस जमीन पर भट्ठा चला रहा है. लेकिन वह उसके बदले में रेंट नहीं दे रहा था. पैसा मांगने पर वह बार-बार समय देकर  मुकर जाता था. इसको लेकर राजा यादव और राजेश यादव के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था. हत्या से एक दिन पहले राजा यादव ने राजेश को पैसा देने या फिर जमीन खाली करने की बात कही थी. इसी के अगले दिन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से राजा यादव की हत्या कर दी. राजा यादव की पत्नी राधवा देवी का आरोप है कि उनके पति की हत्या राजेश यादव, बृजेश यादव, प्रदीप यादव और मनोज यादव ने की है. उसने इस संबंध में पुलिस को आवेदन भी दिया, लेकिन उन लोगों पर केस दर्ज नहीं किया गया. पुलिस ने ओझा गुनी के चक्कर में हत्या की बात कहकर मामला को रफा दफा कर दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही