Search

 
 
 

हजारीबाग: प्राइवेट स्कूल संगठन के पदमा प्रखंड अध्यक्ष बने राजन

 
Hazaribagh: झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के जिला के अध्यक्ष विनोद भगत एवं सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा की देखरेख में राजन कुमार को सर्वसम्मति से पदमा प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया. बताया जा रहा है कि 2021 में वे पदमा प्रखंड के अध्यक्ष बनाये गये थे. तीन साल हो चुके थे. इसलिए अगले तीन साल के लिए फिर से पदमा की जिम्मेवारी उनको दी गई है. इसके लिए उनको झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. इस मौके पर अध्यक्ष विनोद भगत ने कहा कि उम्मीद है कि आगे भी वे अच्छा काम करेंगे और स्कूलों को जोड़कर चलेंगे. बैठक का संचालन शिव शंकर तिवारी द्वारा किया गया. इसमें स्कूल प्राचार्य सिकंदर यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, अमरदीप, सुनील सिंहां अब्दुल कलाम, मिस्टर अंसारी, ज्ञान सर, उमाकांत पांडे, उमाकांत पाठक, सुबोध सहाय, विजय कुमार मेहता, अरुण शर्मा, बली बग्गा एवं शिव शंकर तिवारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही