Search

राजस्थान ने पंजाब को हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम

Sports Desk : आईपीएल में शुक्रवार को खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है. राजस्थान की टीम ने देवदत्त पडिक्कल के 30 बॉल में 51 रन, यशस्वी जायसवाल के 50 रन और सिमरन हेटमायर की 46 रन की पारी के दम पर 19.4 ओवर में मैच जीत लिया. पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 187 रन बनाए. पंजाब के लिए सैम करन ने 31 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए. जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने 23 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए. अथर्व तायदे ने 19 और शिखर धवन ने 17 रन का योगदान दिया. लियाम लिविंगस्टोन ने नौ और प्रभसिमरन सिंह ने दो रन बनाए. राजस्थान के लिए नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp