Search

 
 
 

राजस्थान : शादी से लौट रही कार की ट्रक-ट्रॉली से भिडंत, 9 की मौत, एक घायल

 
Kota :   राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां झालावाड़-अकलेरा के पचोला में एक कार और ट्रक-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है. परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

भोपाल के डूंगरी गांव में विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग भोपाल के डूंगरी गांव में एक विवाह समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे. अकलेरा गांव के पास कार और ट्रक-ट्रॉली में भिडंत हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से सात ने अस्पताल में दम तोड़ा. वहीं एक को झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही