Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रहे हैं. राज्य की मौजूदा सरकार का यह पांचवां और आखिरी बजट है. सीएम अशोक गहलोत ने जैसे ही बजट पढ़ना शुरू किया तो सदन में भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. अशोक गहलोत ने अपना बजट भाषण में जैसे ही पढ़ना शुरू किया. तो भाजपा विधायक गहलोत द्वारा बजट भाषण में पुराने भाषण की पंक्तियां पढ़ने का आरोप लगाते हुए आसन के समीप आ गए. फिर सदन में हंगामा होने लगा. जिससे सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि गहलोत ने इसके लिए फिर सदन में माफी भी मांगी. इससे पहले सदन में विपक्ष के हंगामें के बीच गहलोत ने विपक्षी सदस्यों से सब्र रखने को कहा, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/big-disclosure-in-the-investigation-of-shubham-sandesh-inter-certificate-being-sold-for-56-thousand/">‘शुभम
संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट
एयरपोर्ट के आस पास जो भवन टूटेंगे उनके मालिकों को मुआवजा दे सरकार -हाईकोर्ट [wpse_comments_template]
संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट
पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ने पर विपक्ष ने किया हंगामा
दरअसल गहलोत ने 2023-24 का बजट सदन पटल पर रखा और भूमिका बांधने के बाद जैसे ही बजट घोषणाएं पढ़नीं शुरू की, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ी हैं. गहलोत ने `इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना` व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) संबंधी घोषणाएं कीं, जो पहले ही की जा चुकी हैं. दोनों घोषणाएं बजट 2022-23 के बजट में पहले ही की जा चुकी हैं. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/government-should-give-compensation-to-the-owners-of-the-buildings-that-will-be-demolished-near-deoghar-airport-high-court/">देवघरएयरपोर्ट के आस पास जो भवन टूटेंगे उनके मालिकों को मुआवजा दे सरकार -हाईकोर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment