Rajasthan : भरतपुर के नदबई में मूर्ति लगाने को लेकर जमकर विवाद हुआ. मूर्ति स्थापना को लेकर विरोध में जाट समाज के लोग देर रात सड़क जाम की और धरना-प्रदर्शन किया. जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची तो उनलोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और आगजनी की. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. सुरक्षा को लेकर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-at-the-hideout-of-former-dc-chhavi-ranjan-of-ranchi/">BREAKING
: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी)
के अभाव में मिट रहा ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड का सौंदर्य [wpse_comments_template]
: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी)
बेलारा चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापना को लेकर जाट समाज ने सड़क जाम की
दरअसल राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में नदबई विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने तीन चौराहों पर मूर्तियां लगवाने का ऐलान किया था. जोगेंद्र सिंह अवाना ने तीन चौराहों पर भीमराम अंबेडकर , महाराजा सूरजमल और तीसरी भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की घोषणा की थी. जबकि जाट समाज के लोग बेलारा चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रहे हैं. पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बैलारा चौक पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति ही लगाने का भरोसा भी दिलाया था. लेकिन बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में जैसे ही उन्होंने इस मूर्ति के लिए कुम्हेर चौराहे का नाम लिया तो लोग भड़क गये और सड़कों पर उतर आये और चक्का जाम कर जमकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी उग्र हो गये और उपद्रव करने लगे. पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहुंची, तो गाड़ियों पर पथराव किया. इसे भी पढ़ें :देखरेख">https://lagatar.in/beauty-of-historical-religious-tourist-place-suryakund-is-disappearing-due-to-lack-of-care/">देखरेखके अभाव में मिट रहा ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड का सौंदर्य [wpse_comments_template]
Leave a Comment