Search

राजस्थान : गरीबों को 500 रुपए में गैस सिलिंडर, 25 लाख तक फ्री इलाज

Jaipur : विधानसभा में आठ मिनट तक पुराना बजट पढ़ने के लिए माफी मांगने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश किया. इस बजट में कांग्रेस सरकार ने खुलकर घोषणाएं की है. सरकार ने हर वर्ग को इस बजट में साधने की कोशिश की है और इसी के हिसाब से बजट बनाया है. गरीब परिवारों के लिए सरकार ने पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है. 75 हजार से भी ज्यादा परिवारों को इसका फायदा सीधे तौर पर मिलेगा. सरकार ने प्रत्येक परिवार को सौ यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. पहले यह पचास यूनिट तक फ्री थी. इस योजना का लाभ राजस्थान के एक करोड़ से भी ज्यादा उपभोक्ताओं को मिलेगा.

बजट में चिरंजीवी योजना का बढ़ाया दायरा

इसके साथ ही सरकार ने चिरंजीवी हेल्थ योजना में मुफ्त इलाज का दायरा बढ़ा दिया है. पहले यह दस लाख रुपए तक का था और अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है. सरकार की इस योजना से करोड़ों परिवारों को सीधा फायदा होगा. सीएम ने नई भर्तियों की घोषणा की है और कहा है कि अगले साल राज्य में 100 मेगा जॉब फेयर लगेंगे. इसी के साथ छात्रों के लिए एलान किया कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी. एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क बैठ सकेंगे.

कोविड प्रभावित बच्चों को देगी नौकरी

सरकार की सबसे बड़ी घोषणा कोरोना में अनाथ होने वाले बच्चों के लिए की है. सरकार ने कोरोना के दौरान अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सरकारी नौकरी का तोहफा दिया है. 18 साल की आयु होने पर बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी और इसकी शुरुआत जल्द ही कर दी जाएगी.

बच्चियों और महिलाओं के लिए

बच्चों ओर महिलाओं के लिए सरकार ने घोषणा की है कि बारहवीं तक की लड़कियों को सरकारी स्कूल में फ्री शिक्षा दी जाएगी. पहले यह सुविधा सरकार ने सिर्फ छात्राओं को ही दी गई थी. वहीं महिलाओं के लिए भी यात्रा का फ्री तोहफा दिया है सरकार ने सरकारी बसों में .

सदन में पढ़ने लगे पुराने बजट की पंक्तियां, विपक्ष ने किया हंगामा

इससे पहले  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बजट भाषण में जैसे ही पढ़ना शुरू किया. तो भाजपा विधायक  गहलोत द्वारा  बजट भाषण में पुराने भाषण की पंक्तियां पढ़ने का आरोप लगाते हुए आसन के समीप आ गए. फिर सदन में हंगामा होने लगा. जिससे सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि गहलोत ने इसके लिए फिर सदन में माफी भी मांगी. विपक्ष के हंगामें के बीच गहलोत ने विपक्षी सदस्यों से सब्र रखने को कहा, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/big-disclosure-in-the-investigation-of-shubham-sandesh-inter-certificate-being-sold-for-56-thousand/">‘शुभम

 संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट
पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ने पर विपक्ष ने किया हंगामा
दरअसल गहलोत ने 2023-24 का बजट सदन पटल पर रखा और भूमिका बांधने के बाद जैसे ही बजट घोषणाएं पढ़नीं शुरू की, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ी हैं. गहलोत ने ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) संबंधी घोषणाएं कीं, जो पहले ही की जा चुकी हैं. दोनों घोषणाएं बजट 2022-23 के बजट में पहले ही की जा चुकी हैं. इसे भी पढ़ें – सरकार">https://lagatar.in/government-withdraws-appeal-to-celebrate-cow-hug-day-on-february-14-on-valentines-day/">सरकार

ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन काउ हग डे मनाने की अपील वापस ली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp