Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान : कोटा में शिव बारात निकाले जाने के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे

Advertisement
Advertisement
 Kota : राजस्थान के कोटा में शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से लगभग14 बच्चे झुलस गये हैं. इन बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास सगतपुरा स्थित काली बस्ती में घटी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
    खबरों के अनुसार कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली जा रही थी. जानकारी के अनुसार यात्रा में शामिल कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे. इसी क्रम में झंडा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया. इस घटना में 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गये.

बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे ऊर्जा मंत्री

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार जिस स्थान से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी फैला हुआ था. इस कारण करंट तेजी से फैल गया. खबर मिलते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला  और राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बच्चों से मिलने  एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने हर संभव सहायता देने की बात कही. कोटा की सिटी एसपी अमृता धवन ने बताया कि यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास घटी है.  कुछ लोग कलश में पानी भरने के लिए इकट्ठा हुए थे जिसमें 20-25 बच्चे और महिला-पुरुष शामिल थे. एसपी ने कहा, एक बच्चे के हाथ में 20 -22 फुट लंबा लोहे का पाइप था,  जो ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकरा गया और करंट फैल गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही