Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान : राहुल गांधी माउंट आबू पहुंचे, पीएम मोदी 10 मई को आबू रोड जायेंगे, चुनाव का शंखनाद!

Jaipur :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंगलवार को राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू पहुंचे. खबरों के अनुसार यहां देलवाड़ा रोड पर पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम शिविर में शामिल होने के लिए आये हैं. राहुल गांधी राज्य सरकार द्वारा लगाये गये महंगाई राहत कैम्प में भी जा सकते हैं.                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाम को पुनः निजी विमान से राहुल उदयपुर पहुंचेंगे

इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से उदयपुर के डबोक हवाईअड्डा पहुंचे. वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल की अगवानी की. वहां से वे हेलीकॉप्‍टर से माउंट आबू पहुंचे. खबर है कि शाम को पुनः निजी विमान से राहुल उदयपुर पहुंचेंगे. उदयपुर से वे दिल्ली लौट जायेंगे. राहुल गांधी के माउंट आबू के दौरे को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सोमवार रात माउंट आबू पहुंच गये थे. जिला कलक्टर डॉ भवरलाल, एसपी ममता गुप्ता भी माउंट आबू पहुंच गये थे. उन्होंने राहुल गांधी के दौरे को लेकर व्यवस्था की निगरानी की.

राजनीतिक गलियारों में दोनों नेताओं के दौरे की चर्चा है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 10 मई को आबू रोड का दौरा करेंगे, जबकि एक दिन पहले आज 9 मई को राहुल गांधी माउंट आबू पहुंचे हैं. राजनीतिक गलियारों में दोनों नेताओं के दौरे की चर्चा है  दोनों नेताओं के माउंट आबू और आबूरोड के दौरे के को राजस्थान विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही