Search

राजस्थान  : सरिस्का बाघ अभ्यारण दावानल की चपेट में, आग बुझाने सेना के हेलिकॉप्टर्स बुलाये गये

Jaipur :  राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण दावानल की चपेट में आ गया है. खबरों के अनुसार अभ्यारण के पृथ्वीपुरा-बालेटा गांव के जंगल के पहाड़ों में शनिवार रात आग लग गयी. देखते ही देखते आग कई किलोमीटर क्षेत्र में फैल गयी. आग लगने की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने आग बुझाई और सोमवार दोपहर शाम को एक बार फिर से पहाड़ों की शिखर पर आग लग गयी. जानकारी के अनुसार 24 घंटों में छोटी सी आग ने कई किलोमीटर तक पहाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया.   आग इतनी भयावह कही जा रही है कि इसके पृथ्वीपुरा, बालेटा, भाट्याला गांव, नया गांव और प्रतापपूरा गांव तक में फैलने का खतरा मंडरा रहा है.

हेलिकॉप्टर सिलिसेड झील से पानी एयरलिफ्ट करेंगे

खबरों के अनुसार सरिस्का बाघ अभ्यारण में भीषण आग को बुझाने के लिए सेना के दो हेलिकॉप्टरों को बुलाया गया है.  हेलिकॉप्टर सिलिसेड झील से पानी एयरलिफ्ट करेंगे और सरिस्का के आग प्रभावित इलाको में ऊपर से पानी डालेंगे. वन विभाग ने गांव के लोगों से सतर्क रहने को कहा है.  सरिस्का के पहाड़ों में धधकी आग की वजह से जानवर भी परेशान हो गये हैं और गांवों की ओर भाग रहे हैं. जानवरों के गांवों की ओर रूख करने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. पुलिस की टीम ने गांवों में जानवरों के आने की घोषणा करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.

वन्य जीव गांवों और शहरों की ओर भाग रहे हैं

सरिस्का के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आरएन के अनुसार अकबरपुर रेंज में पृथ्वीपुरा बालेटा के नाका के आसपास के सूखी घास और पौधों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण कई किलोमीटर इलाके में आग लग चुकी है. आग के कारण वन्यजीवों के आवासों को भी क्षति हुई है. वन्य जीव गांवों और शहरों की ओर भाग रहे हैं. आग और धुएं के कारण मधुमक्खियां इधर-उधर उड़ रही हैं और अधिकारियों पर हमला कर रही हैं. मधुमक्खियों के हमलों के कारण अधिकारियों को जंगल की आग बुझाने में परेशानी आने की सूचना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//