Sports Desk : राजस्थान रॉयल्स ने IPl-2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 175 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी चेन्नई की टीम 172 रन ही बना सकी और मैच हार गई. चेन्नई की तरफ से डेवेन कॉन्वे (50 रन) चौथा अर्धशतक बनाया. कॉन्वे को चहल ने जायसवाल के हाथों कैच कराया. इससे पहले चहल ने अंबाती रायडु को एक रन के स्कोर पर आउट किया था. धोनी और जडेजा ने कोशिश की, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके. धोनी ने 17 बॉल में 32 और जडेजा ने 15 बॉल में 25 रन बनाए. इस मैच में स्पिन का जादू चला. स्पिनरों ने 8 विकेट झटके.
घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी [wpse_comments_template]
बटलर ने लगाया 18वां अर्धशतक
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान के जोस बटलर ने 36 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. यह बटलर का लीग में 18वां अर्धशतक है. बटलर के अलावा देवदत्त पड्डीकल ने भी शानदार बल्लेबाजी की. पड्डीकल ने 26 बॉल पर 38 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालयघेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Leave a Comment