Search

 
 
 

ईशा सिंह के सपोर्ट में उतरे रजत दलाल, बोले- अपनी हरकतें बंद करो वरना...

Lagatar Desk :अब इसी बीच ईशा सिंह के मुंहबोली भाई रजत दलाल अपनी बहन के सपोर्ट में उतरे है. हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अविनाश मिश्रा को खुलेआम चेतावनी दी है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं.

 

 

अब इसी बीच ईशा सिंह के मुंहबोली भाई रजत दलाल अपनी बहन के सपोर्ट में उतरे है. हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अविनाश मिश्रा को खुलेआम चेतावनी दी है. रजत ने कहा कि अगर अविनाश ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं, तो वह एक-एक लड़की का नाम लेकर उनका पूरा चिट्ठा सबके सामने खोल देंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

 

अविनाश ने की थी प्राइवेसी की अपील

ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था. इसमें उन्होंने मीडिया पेजों से अपनी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की थी. अविनाश ने लिखा था कि रिश्ते निजी होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं. उन्होंने यह भी कहा था कि अब इस मामले को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ने का वक्त है.

 

avinash

अविनाश मिश्रा पोस्ट

क्लब वीडियो वायरल होने पर ईशा ने दिया जवाब

अविनाश के इस पोस्ट के बाद एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें अविनाश बेवफा है तू गाने पर झूमते नजर आए. इस वीडियो के सामने आने के बाद ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया.

 

ईशा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग रिश्ते को निजी रखने की बात कर रहे थे, वही अब इसे पब्लिक एंटरटेनमेंट बना रहे हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए. जरूरत पड़ने पर वह नाम और सबूतों के साथ सच्चाई सामने ला सकती हैं.

 

रजत दलाल ने अविनाश को दी चेतावनी

 इस पूरे विवाद में अब रजत दलाल की एंट्री हो गई है. 'बिग बॉस 18' के दौरान ईशा सिंह को अपनी मुंहबोली बहन मानने वाले रजत ने एक वीडियो जारी कर अविनाश को कड़ी चेतावनी दी है.रजत ने अविनाश को ईशा से दूर रहने और अपनी हद में रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि अगर अविनाश ने ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं, तो वह एक-एक लड़की का नाम लेकर उनका पूरा चिट्ठा सार्वजनिक कर देंगे. रजत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और चर्चा तेज हो गई है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही